1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. TCS Becomes most valued company

टीसीएस फिर बनी सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी

TCS
नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को पीछे छोड़ते हुए बाजार पूंजीकरण के लिहाज से एक बार फिर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।
 
दोपहर के कारोबार के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,45,341.44 करोड़ रुपए था, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण घटकर 12,42,593.78 करोड़ रुपए रह गया।
 
आरआईएल के तिमाही नतीजे निवेशकों को खुश नहीं कर सके, जिसके चलते उसके शेयर बीएसई में 4.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,950.30 पर कारोबार कर रहे थे। इसके विपरीत टीसीएस के शेयर 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ एक साल के उच्चतम स्तर 3,345.25 रुपए पर आ गए।
 
टीसीएस ने पिछले साल मार्च में सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा खो दिया था, जिसे उसने सोमवार को दोबारा हासिल कर लिया। शेयर की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण हर दिन बदलता रहता है। (भाषा) 
 
अगला लेख
उत्तरप्रदेश सरकार राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं, योगी ने दिए संकेत