सम्बंधित जानकारी
- नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, 12 राज्यों में 100 रुपए के पार
- राहुल ने किया तंज, जिस दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ें तो बड़ी खबर बन जाती है
- पेट्रोल ने बढ़ाई टेंशन, मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर सरकार का टैक्स ‘खेला’
- फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्यप्रदेश के 8 शहरों में पेट्रोल 107 के पार
- Corona से बचे महंगाई में फंसे, ये 10 सस्ती चीजें देंगी बीमारियों से लड़ने की ताकत
महंगाई की मार, दिल्ली-कोलकाता में पेट्रोल 97 रुपए पार, जानिए क्या है मुंबई में दाम...
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी की गई जिससे दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल पहली बार 97 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया। दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, रविवार को पेट्रोल 29 पैसे तक और डीजल 30 पैसे तक महंगा हुआ। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 97.22 रुपए और डीजल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 87.97 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई।
दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.99 रुपए और डीजल की कीमत 2.82 रुपए बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपए और डीजल 4.42 रुपए महंगा हुआ था।
| शहर | पेट्रोल रुपए/लीटर | डीजल रुपए/लीटर |
| दिल्ली | 97.36 | 87.97 |
| मुंबई | 103.36 | 95.44 |
| कोलकाता | 97.12 | 92.58 |
| चेन्नई | 98.40 | 90.82 |
कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत 28-28 पैसे बढ़ी। वहां पेट्रोल 97.12 रुपए और डीजल 90.82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। (वार्ता)
