गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 जून 2021 (12:37 IST)

राहुल ने किया तंज, जिस दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ें तो बड़ी खबर बन जाती है

rahulgandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में विकास का यह हाल है कि जिस दिन पेट्रोलियम उत्पादों के दाम नहीं बढ़ते हैं तो ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ें तो ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है!

 
 कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उठा रही है। उसकी मांग है कि पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कमी करके कोविड-19 महामारी के समय आम लोगों को राहत प्रदान की जाए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Covid 19 संकट के बावजूद 2020 में दुनियाभर में लाखों लोग हुए विस्थापित : UN