1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol Diesel price not change

18 दिन से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 सितंबर को 15 पैसे सस्ता हुआ था पेट्रोल

Petrol
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार 18 दिन से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। बीते 5 सितंबर को तेल कंपनियों ने 15 पैसे की कटौती की थी।
 
इंडियन ऑइल के अनुसार, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए हैं जबकि डीजल के दाम 88.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 107.26 रुपए और 96.19 रुपए प्रति लीटर हैं।
 
चेन्नई पेट्रोल 98.96 रुपए और डीजल 93.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 101.72 रुपए और डीजल 91.84 रुपए प्रति लीटर हैं।
अगला लेख
Live Updates : अमेरिकी पहुंचे पीएम मोदी, अफगानिस्तान के बजाए पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल