सम्बंधित जानकारी
- त्योहारों पर आई अच्छी खबर, फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम
- पिछले 8 दिन में पेट्रोल 2 रुपए, डीजल 1 रुपए सस्ता हुआ
- दिल्ली में पेट्रोल पंपों की हड़ताल, वाहन चालक हुए परेशान
- दिल्ली में डीटीसी, ऑटो टैक्सी व पेट्रोल पंप की हड़ताल, लोगों को हुईं भारी दिक्कतें
- ओडिशा : पेट्रोल से महंगा बिक रहा है डीजल, सरकार ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
पेट्रोल-डीजल में फिर मिली राहत, इतने घटे दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही लगातार गिरावट का क्रम रविवार को भी जारी रहा। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे की कमी आने के बाद दाम 80.05 रुपए प्रति लीटर हो गए। डीजल की कीमत में 33 पैसे की कमी होने के बाद दाम 74.05 रुपए प्रति लीटर हो गया।
मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का क्रम जारी है। यहां पेट्रोल के दाम में 39 पैसे कमी दर्ज किए जाने के बाद दाम 85.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल की कीमत में 35 पैसे की कमी दर्ज किए जाने के बाद प्रति लीटर कीमत 77.61 रुपए हो गई। पेट्रोल और डीजल की कीमत में शनिवार को भी गिरावट दर्ज की गई थी।
