1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. microsoft-voluntary-resignation-plan-60000-employees

Microsoft Layoff Plan: माइक्रोसॉफ्ट ने 60 हजार कर्मचारियों के लिए निकाला खास ऑफर, नौकरी छोड़ने पर क्या होगा फायदा?

microsoft layoff plan
Microsoft Layoff Plan: माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को अपने 60 हजार कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक से नौकरी छोड़ने की योजना की घोषणा की। यह योजना भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के पात्र कर्मचारियों के लिए है। इस योजना के तहत नौकरी छोड़ने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्हें करियर की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी। ALSO READ: iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?
 
माइक्रोसॉफ्‍ट AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर खर्च कर रही है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी पात्र कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है। भारत में माइक्रोसॉफ्ट के करीब 23 हजार कर्मचारी हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने कर्मचारी इस ऑफर के दायरे में आएंगे।

नौकरी छोड़ने पर कर्मचारियों को क्या फायदा?

माइक्रोसॉफ्ट की चीफ HR ऑफिसर एमी कोलमैन के मुताबिक, यह सुविधा कंपनी के चुनिंदा विभागों में लेवल 70 और उससे नीचे के पात्र कर्मचारियों को मिलेगी। पात्र कर्मचारियों को ईमेल के जरिए ऑफर की शर्तें बताई जाएंगी। कंपनी के इस ऑफर के तहत कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर आर्थिक मदद और करियर से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी। पैकेज में हर पूरे किए गए सेवा वर्ष के बदले एक महीने की बेसिक सैलरी, हेल्थ इंश्योरेंस और करियर ट्रांजिशन से जुड़ी सहायता शामिल होने की जानकारी है। हालांकि, यह ऑफर सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है।
 
इस प्रोग्राम का उद्देश्य उन कर्मचारियों को सहयोग देना है, जो कंपनी से बाहर करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं। इससे कंपनी के अलग-अलग विभागों को भी बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने कर्मचारियों की संख्या और कामकाज में बदलाव करने का ऑप्शन मिलेगा।
 
गौरतलब है कि कंपनी ने 2025 से 2029 के बीच भारत में क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल ट्रेनिंग और ऑपरेशन से जुड़े क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।
अगला लेख
LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के लिए मतगणना, पटना में कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर