1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold remained strong by Rs 352

सोने में रही 352 रुपए की मजबूती, चांदी में आया 1,447 रुपए का उछाल

Gold Silver
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 352 रुपए की तेजी के साथ 53,677 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी भी 1,447 रुपए के उछाल के साथ 65,003 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि सोने की मजबूत हाजिर मांग के बीच दिल्ली में हाजिर सोने की कीमतों में तेजी आई। परमार ने कहा कि हमारा मानना है शादी-विवाह के मौसम के दौरान 15 दिसंबर तक आभूषण विक्रेताओं की तरफ से सोने की अच्छी मांग रहेगी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,778.6 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 22.25 डॉलर प्रति औंस हो गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण के बाद आगे ब्याज दरों में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद बंधी है। इससे सोने और चांदी की कीमतों में 1 माह की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कंट्रोवर्सी संयोग या प्रयोग !