1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold price fell by Rs 71

सोने के भाव में आई 71 रुपए की गिरावट, चांदी भी 66 रुपए फिसली

Gold Silver
नई दिल्ली। रुपए के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 71 रुपए की गिरावट के साथ 53,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,371 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी भी 66 रुपए की हानि दर्शाती 63,199 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि रुपए के मजबूत होने और जोखिम उठाने की धारणा में सुधार के बीच दिल्ली के बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे सुधरकर 81.44 रुपए प्रति डॉलर हो गया।
 
परमार ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गति को धीमा करने के संकेतों की वजह से डॉलर में आई गिरावट के बाद कॉमेक्स में हाजिर सोना मई, 2021 के बाद से अपने सबसे बड़े मासिक लाभ की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,756.5 डॉलर प्रति औंस और 21.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
इतिहास में पहली बार इंग्‍लैंड और वेल्‍स में कम हुए ईसाई, तेजी से बढ़ी मुस्‍लिमों की आबादी, जनगणना में हुआ खुलासा