सम्बंधित जानकारी
- जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी में रही गिरावट
- शक्ति और लालच की कहानी दिखाता यश स्टारर केजीएफ- कोलार गोल्ड फील्ड का दूसरा ट्रेलर लांच
- सामान्य जेवराती मांग से सोना रहा स्थिर, चांदी में चमक बढ़ी
- आभूषण निर्माताओं की मांग से सोना चमका, चांदी भी उछली
- भारत के पास टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका : स्टीव वॉ
वैवाहिक मांग से सोना चमका, चांदी भी हुई महंगी
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ने के बावजूद वैवाहिक मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 32,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 25 रुपए की बढ़त में 37,625 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से विदेशी बाजारों में पीली धातु पर दबाव बना रहा। लंदन का सोना हाजिर आज 3.03 डॉलर की गिरावट के साथ 1,234.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.60 डॉलर की गिरावट में 1,241.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 14.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
