शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (14:52 IST)

त्योहारी मांग से सोना चमका, चांदी भी चढ़ी

त्योहारी मांग से सोना चमका, चांदी भी चढ़ी - Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। स्थानीय बाजार में त्योहारी मांग बरकरार रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 45 रुपए चमककर 32270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 100 रुपए की बढ़त में 39600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर सप्ताहांत पर शुक्रवार को 1225.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1230.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 14.58 डॉलर प्रति औंस पर रही।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच विवाद से पीली धातु की मांग बढ़ी है। स्थानीय बाजार में त्योहारी मांग और डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की गिरावट का अधिक असर है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सऊदी अरब ने स्वीकारा, इस्तांबुल वाणिज्य दूतावास में हुई खशोगी की हत्या