dharma sangrah
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Cyrus Mistry, Tata Sons, director

टाटा संस के निदेशक मंडल से मिस्त्री को हटाया

Cyrus Mistry
मुंबई। देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में से एक टाटा संस ने अपने अपदस्थ अध्यक्ष साइरस मिस्त्री को सोमवार को टाटा संस के निदेशक मंडल से भी हटा दिया।
इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में उन्हें समूह के अध्यक्ष पद से हटाने के बाद समूह की कुछ कंपनियों के निदेशक मंडल से हटा दिया गया था जबकि दिसंबर में शेष कंपनियों के निदेशक के पद से मजबूरन उन्होंने स्वयं इस्तीफा दे दिया था।
 
टाटा संस ने यहां शेयरधारकों की विशेष आमसभा के बाद जारी एक पंक्ति के बयान में कहा कि टाटा संस लिमिटेड के शेयरधारकों ने पर्याप्त बहुमत से साइरस पी. मिस्त्री को टाटा संस लिमिटेड के निदेशक पद से हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
स्वाति सिंह के सामने इतिहास रचने की चुनौती