1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. cold wave in kashmir

कश्मीर में 3 स्थानों पर Cold wave का कहर, श्रीनगर को मिली राहत

cold
Kashmir news in hindi : कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर गुरुवार रात पारा जमाव बिंदु से ऊपर पहुंच गया, जिससे स्थानीय लोगों को ठंड और कोहरे से कुछ राहत मिली। हालांकि पहलगाम, शोपियां और गुलमर्ग में पारा शून्य से कम रहा।
 
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में 5 दिनों में पहली बार न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर पहुंचा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण सुबह के समय कोहरा कम रहा।
 
बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कोकेरनाग, कुलगाम और कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस और 1.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके बाद शोपियां में तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0 से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
 
अगला लेख
मुंबई हवाईअड्डे के टर्मिनल 2 को बम से उड़ाने की धमकी, बिटकॉइन में मांगे 10 लाख डॉलर