1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Weapons and explosives recovered from a box near LOC

जम्मू में LOC के पास ड्रोन से गिराए बक्से से हथियार एवं विस्फोटक बरामद

Arms and explosives recovered from a box near LOC
Weapons and explosives recovered from LOC: जम्मू के अखनूर सेक्टर में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (LOC) के पास एक ड्रोन (drone) द्वारा गिराए गए 9 ग्रेनेड (grenades) और 1 आईईडी (IED) समेत हथियार एवं विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि ये हथियार एवं विस्फोटक एक बक्से में बंद थे जिन्हें एलओसी के निकट पालनवाला में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान बरामद किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बक्से देखकर संदेह हुआ और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। बक्से में से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 38 कारतूस और 9 ग्रेनेड बरामद किए गए।
 
उन्होंने बताया कि माना जाता है कि एक ड्रोन के जरिए आतंकवादियों के इस्तेमाल के लिए हथियारों की यह खेप गिराई गई थी। उन्होंने बताया कि जिस बक्से में हथियार और विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, वह वैसा ही है, जैसा पिछले दिनों नियंत्रण रेखा के पार मौजूद आतंकवादियों ने गिराया था। खौर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू हो गई है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
फडणवीस ने पंढरपुर मंदिर में की पूजा, मराठा आरक्षण के मुद्दे पर क्या बोले