सम्बंधित जानकारी
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मलिक का स्वास्थ्य स्थिर, 10 दिन की ED हिरासत में
- आंध्रप्रदेश के रामभक्त रामलला को भेंट करेंगे 1 किलो सोने का सिंहासन
- गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
- Bihar : छपरा में धार्मिक शोभायात्रा के दौरान 2 पक्षों में झड़प, 2 दिन के लिए इंटरनेट बैन
- क्या कर्नाटक का नाम बदला जाएगा? जानिए क्या हो सकता है नया नाम
पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पाकिस्तान से ड्रोन से मंगाते थे हथियार
Punjab news in hindi : पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित समूह 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कुख्यात संगठन के 4 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि आतंकी मॉड्यूल के आकाओं ने उसके सदस्यों को लोगों की लक्षित हत्याएं करने का काम सौंपा था। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्धों के पास से 6 पिस्तौल और 275 कारतूस भी बरामद किए हैं।
यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'एक बड़ी सफलता में एसएएस नगर पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' (बीकेआई) संगठन के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बीकेआई मॉड्यूल के सदस्यों को लक्षित हत्याओं का काम सौंपा गया था।'
In a major breakthrough, @sasnagarpolice has busted a terrorist module and arrested 4 operatives of outfit BKI (Babar Khalsa International)
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 28, 2023
The BKI module was tasked for targeted killings
Drones were used to smuggle weapons from #Pakistan (1/2) pic.twitter.com/u130Stc2ya
उन्होंने कहा कि मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंडा का समर्थन हासिल था, जो उसे देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की मदद से सहायता प्रदान कर रहा था। पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था।
