1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

लॉन्‍च होते ही शि‍कायतें

विंडोज 7 के खि‍लाफ लामबंद हुए इंटरनेट ब्राउजर्स

आईटी खबर
माइकोसॉफ्ट को अपने नए ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम विंडोज 7 को जारी करते ही 'सि‍र मुंडाते ही ओले पड़े' वाली स्‍थि‍ति‍ का सामना करना पड़ रहा है।

विंडोज 7 को प्रति‍द्वंदि‍यों से शि‍कायतों की मार झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि‍ इस विंडोज संस्‍करण को माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इंटनेट एक्‍प्‍लोरर के साथ जोड़कर अनुचि‍त लाभ प्राप्त करने की कोशि‍श की है। यह एकाधिकार व्यापार विरोधी कानून का उल्‍लंघन है।

मौजि‍ला के सीईओ का कहना है कि‍ बाजार के ब्राउजर उपयोग आँकड़ो पर इसका एक तरफा असर होगा। नार्वे के इंटरनेट ब्राउजर ऑपेरा ने भी मौजि‍ला की इस शि‍कायत का समर्थन कि‍या है।

दूसरी तरफ माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सफाई में कहा कि‍ उसने अपने ऑपरेटिंग सि‍स्‍टम सॉफ्टवेयर में यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट प्रोग्राम्स जैसे इंटरनेट एक्‍सप्‍लोलर को बंद करने की सुवि‍धा दी है ताकि‍ युजर्स दूसरे बेव ब्राउजर्स का उपयोग कर सकें।

गौरतलब है कि‍ यूरोपीयन नि‍यामक द्वारा माइक्रोसॉफ्ट के खि‍लाफ औपचारि‍क आरोपों की सुनवाई अगले माह होने वाली है।