इन्फोसिस को पुरस्कार
सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज ने कर्नाटक के सर्वश्रेष्ठ सॉफ्टवेयर निर्यातक का पुरस्कार हासिल किया है।
राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से यहाँ आयोजित एक समारोह में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक एस. गोपालकृष्णन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कंपनी को सबसे अधिक सेवाओं के निर्यात के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
बेंगलोर की ही कंपनी विप्रो ने भारतीय कंपनियों की श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया है। दो प्रमुख भारतीय कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आई फ्लेक्स सॉल्यूशंस लिमिटेड को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ निर्यात के लिए विदेशी हिस्सेदारी वाली कंपनियों की श्रेणी में आईबीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पहला और एसेंचर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दूसरा पुरस्कार दिया गया।
आईटी संबद्ध सेवा बीपीओ कंपनियों की श्रेणी में इन्फोसिस बीपीओ ने पहला स्थान हासिल किया है। विदेशी कंपनियों की श्रेणी में डेल कम्प्यूटर इंडिया को पहला और एचटीएमटी ग्लोबल सॉल्यूशंस को दूसरा स्थान मिला है।