सम्बंधित जानकारी
- फनी चुटकुला : पापा ने मुझसे बदला ले लिया
- चटपटा मस्त चुटकुला : ट्रक ड्राइवर और फनी शायरी...
- जेटली का पेट्रोल-डीजल पर शुल्क कटौती से इंकार, लोगों से कहा- ईमानदारी से करें कर का भुगतान
- फेसबुक पर बच्चे नहीं देख पाएंगे हथियारों का विज्ञापन, लगाया बैन
- खट्टर सरकार की महिला आईएएस ने लगाया अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप
फेसबुक का नया फीचर- योर टाइम ऑन फेसबुक, ज्यादा वक्त बिताया तो करेगा अलर्ट
फेसबुक ने यूजर्स के लिए नया फीचर लांच किया है। 'योर टाइम ऑन फेसबुक' नाम के इस फीचर के जरिए यह पता चल जाएगा कि यूजर्स ने कितना टाइम फेसबुक पर हफ्ते में हर दिन गुजारा है। इसके साथ ही आप रोजाना औसतन कितना वक्त फेसबुक पर गुजारते हैं, इसकी जानकारी भी मिलेगी।
खबरों के अनुसार नए फीचर के जरिए यूजर्स को यह ऑप्शन मिलेगा कि वे रोजाना फेसबुक पर गुजारे जाने वाले टाइम को सीमित कर सकें। अगर आप फेसबुक पर तय समय से ज्यादा वक्त बिताते हैं तो यह आपको अलर्ट भी करेगा। इसके अलावा यूजर्स को अपने फेसबुक नोटिफिकेशंस को मैनेज करने के लिए एक लिंक भी मिलेगी।
रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने कहा है कि यह फीचर अभी डिवेलप किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि सभी यूजर्स के लिए यह कब लांच होगा।
