ईरान का B1 ब्रिज तबाह, डोनाल्ड ट्रंप बोले- अभी भी वक्त, समझौता कर लो, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी
ईरान की राजधानी तेहरान को पश्चिमी शहर करज (Karaj) से जोड़ने वाले एक प्रमुख हाईवे ब्रिज पर गुरुवार को भीषण हवाई हमला हुआ। ईरानी समाचार एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं और आसपास के इलाकों को भारी नुकसान हुआ है। हमले का शिकार हुआ 'B1 ब्रिज' इसी साल की शुरुआत में जनता के लिए खोला गया था।
इसे मध्य पूर्व (Middle East) का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है। लगभग 400 मिलियन डॉलर (करीब 3300 करोड़ रुपए) की लागत से बना यह प्रोजेक्ट 1,050 मीटर लंबा है और इसका मुख्य स्तंभ 136 मीटर ऊंचा है। इस पुल को क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा देने और तेहरान को उत्तरी क्षेत्रों से जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
BREAKING: Trump posted footage of the US strike on the B-1 bridge in Karaj, Iran.
— Saturn World News (@SaturnWorldNews) April 2, 2026
He says, it is time to make a deal or face further destruction of civilian infrastructure.
Iran's meditator has reportedly killed in Israel's strikes. pic.twitter.com/I8Jj8oNPML
ट्रंप ने कहा- बहुत देर हो जाएगी
इस हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि यह ईरान के सबसे बड़े पुल पर हमला है। ट्रंप ने आक्रामक लहजे में कहा कि अभी भी वक्त है, समझौता कर लो, नहीं तो बहुत देर हो जाएगी।
चरम पर पहुंचा तनाव
हालांकि अधिकारियों ने अभी तक हताहतों के सटीक आंकड़े जारी नहीं किए हैं, लेकिन शुरुआती आकलन में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। B1 ब्रिज पश्चिम एशिया की सबसे जटिल इंजीनियरिंग परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास को गति देना था। गुरुवार को हुए इस हमले ने न केवल कनेक्टिविटी को प्रभावित किया है, बल्कि क्षेत्र में तनाव को भी चरम पर पहुंचा दिया है। Edited by : Sudhir Sharma

