1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. pm modi donald trump talk middle east war strait of hormuz ships video update
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 24 मार्च 2026 (20:30 IST)

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

PM Modi Trump Conversation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान से युद्ध के बीच पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने मिडिल-ईस्ट के हालात और होर्मुज पर ट्रंप से महत्वपूर्ण बातचीत की है। इससे पूर्व पीएम मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बात कर चुके हैं।
वे सऊदी अरब से लेकर संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन समेत मिडिल-ईस्ट के अन्य सभी नेताओं से बारी-बारी से बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने सभी नेताओं से मिडिल-ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए सहयोग की अपील की है। 

सामने आया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का वीडियो  

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों का रास्ता बाधित होना पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। पीएम मोदी चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बातचीत के जरिए मानवता के लिए खोला जाना चाहिए।
ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका की जंग छिड़ने के बाद ट्रंप से मंगलवार को उन्होंने पहली बार बातचीत की है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत की पुष्टि की है। इस बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों का वीडियो भी सामने आया है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें