'एक भी दुश्मन सैनिक जिंदा नहीं बचना चाहिए': ईरानी सेना प्रमुख ने कमांडरों को जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा
ईरान के सेना प्रमुख ने संयुक्त राज्य अमेरिका को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि देश पर किसी भी तरह का जमीनी हमला हमलावर सेनाओं के लिए विनाशकारी साबित होगा। सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में मेजर जनरल अमीर हातामी ने दोटूक कहा कि यदि अमेरिकी सैनिक ईरान में प्रवेश करते हैं, तो हमलावरों में से "एक भी व्यक्ति" जीवित नहीं बचेगा।
जनरल हातामी ने सेना की तैयारियों को रेखांकित करते हुए कहा कि तेहरान किसी भी सैन्य तनाव का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश के ऊपर से युद्ध की छाया हटनी चाहिए और सभी के लिए सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।
यह संभव नहीं है कि बाकी जगहें सुरक्षित रहें और हमारे लोग असुरक्षित। ईरानी सेना प्रमुख का यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है और उन्होंने स्पष्ट किया है कि ईरान अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा।
ईरान युद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ?
अमेरिका का कहना है कि वो ईरान के साथ वार्ता कर रहा है लेकिन ईरान की ओर से इस बात से इनकार किया जा रहा है। विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि उन तक संदेश पहुंचे हैं लेकिन प्रत्यक्ष वार्ता नहीं हो रही है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति मार्को रुबियो का कहना है कि ईरान झूठ बोल रहा है। ईरान में सूत्रों के हवाले से खबरें आईं कि अब वहां पर कोई चुनी हुई सत्ता काम नहीं कर रही है। सुप्रीम लीडर को गहन सुरक्षा में कहीं रखा गया है, जहां से उनसे संपर्क नहीं हो रहा। इसी बीच राष्ट्रपति पजेश्कियन को सैन्य इकाई आईआरजीसी ने किनारे कर दिया है और सारे महत्वपूर्ण निर्णय वो खुद ही ले रहा है। Edited by : Sudhir Sharma
