1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress MLA from Datia Rajendra Bharti sentenced to 3 years in prison
Last Modified: गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 (12:51 IST)

दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, FD की हेराफेरी मामले में दोषी, विधायकी पर मंडराया खतरा

Congress MLA from Datia Rajendra Bharti sentenced to 3 years in jail
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी पर खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने बैंक एफडी हेराफेरी और जालसाजी के  मामले में 3 साल की सजा सुनाई है।  कोर्ट ने कांग्रेस विधायक को दो धराओं में 3--3 साल और एक धारा में 2 साल की सजा सुनाई है। हलांकि कोर्ट ने कांग्रेस विधायक को जमानत भी दे दी है। कोर्ट से 2 साल से अधिक सजा सुनाए जाने  के बाद अब कांग्रेस विघायक की विधायकी पर तलवार लटकने लगी है। 

कोर्ट ने राजेंद्र भारती और बैंक के तत्कालीन कर्मचारी रघुवीर प्रजापति को आईपीसी की धारा 120B (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468 और 471 (जालसाजी) के तहत दोषी पाया और दोनों को ही 3 साल की सजा सुनाई। अगर कांग्रेस विधायक को ऊपरी अदालत से राहत नहीं  मिलती है और एममपी-एमएलए कोर्ट के फैसले पर स्टे नहीं लगाता है तो लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत उनकी विधायकी रद्द हो जाएगी। 
 
क्या है पूरा मामला?- कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को जिस मामले में सजा मिली है वह पूरा मामला 27 साल पुरान  साल 1998 का है, जब राजेंद्र भारती जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पिता के नाम पर संचालित एक संस्थान की 10 लाख रुपये की एफडी कराई थी, जिस पर तत्कालीन ब्याज दर 13.5 प्रतिशत थी। बाद में जब बैंक ने ब्याज दरें कम कर दीं, तब राजेंद्र भारती ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक के तत्कालीन लिपिक रघुवीर प्रजापति के साथ मिलकर दस्तावेजों में काट-छाँट की और एफडी की समय सीमा को बढ़ाकर 15 साल कर दिया, जिससे पुरानी ब्याज दर का लाभ मिलता रहे।
 
इस मामले का खुलासा साल 2011 में हुआ जब बैंक के तत्कालीन प्रशासक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग की। हालांकि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने पर मामला जिला न्यायालय और फिर उच्च न्यायालय तक पहुँचा। बाद में राजेंद्र भारती की मांग को पूरे मामले को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर किए है।
 
क्या दतिया में होगा उपचुनाव?- अगर राजेंद्र भारती की विधायकी खत्म होती है तो प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट दतिया पर पहली बार उपचुनाव होगा। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने भाजपा के दिग्गज नेता और तत्काली गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। ऐसे में अब राजेंद्र भारती  को हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो दतिया में उपचुनाव तय है। वहीं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पिछले कुछ दिनों से लगातार यह संकेत दे रहे है कि वह अगला चुनाव भी  दतिया से लड़ेंगे। ऐसे में अगर दतिया में उपचुनाव होता है तो नरोत्तम मिश्रा फिर एक बार भाजपा के टिकट पर चुनावी  मैदान में होंगे। 
 
 
 
 
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मारकंडेय यादव को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि