1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Thailand King 4th marrige

3 तलाक के बाद थाईलैंड के राजा ने फिर रचाई शादी, जानिए कौन हैं उनकी नई रानी

Thailand King Maha Vajiralongkorn surprises with royal wedding
थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकोर्न ने बुधवार को अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड से विवाह कर लिया है। वाजिरालोंगकोर्न ने अपनी पत्नी को रानी सुथिदा की उपाधि दी है। यह उनकी चौथी शादी है। उनका तीन बार तलाक भी हो चुका है। उनके सात बच्चे भी हैं।
 
66 साल के वाजिरालोंगकोर्न को किंग रामा X के नाम से जाना जाता है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई। शाम तक थाईलैंड के सभी टीवी चैनलों पर शादी की वीडियो और तस्वीरें दिखाई जा रही थीं। 
 
वाजिरालोंगकोर्न अपने पिता राजा भूमिबोल अदुलयादेज की अक्टूबर, 2016 में हुई मौत के बाद संवैधानिक सम्राट बनाए गए थे। उन्हें शनिवार को आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा।
कौन हैं रानी सुथिदा : वाजिरालोंगकोर्न ने साल 2014 में सुथिदा तिदजई को बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी कमांडर के तौर पर नियुक्त किया था। सुथिदा थाई एयरवे में फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं। पहले भी कई बार लोगों ने वाजिरालोंगकोर्न का नाम सुथिदा के साथ जोड़ा। लेकिन राजमहल की ओर से कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। दिसंबर, 2016 में सुथिदा को रॉयल थाई आर्मी की फुल जनरल बना दिया। सुथिदा को 2017 में किंग के निजी सुरक्षा बल की डिप्टी कमांडर बनाया गया।  
अगला लेख
CBSE 12th board result : 83.4 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास, 500 में से 499, टॉप 3 में 16 लड़कियां