Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Tension on India China border

भारत-चीन सीमा पर तनाव, अमेरिका ने जताई चिंता...

Tension on India China border
वाशिंगटन। सिक्किम सेक्टर स्थित भारत-चीन सीमा पर चल रहे गतिरोध को लेकर अमेरिका ने चिंता जताते हुए कहा है कि दोनों देशों को साथ काम करके शांति व्यवस्था के लिए रास्ते निकालने की कोशिश करनी चाहिए।
 
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नौअर्ट ने कहा कि मैं जानती हूं कि अमेरिका मौजूदा स्थिति को देखते हुए चिंतित है। वह भारत और चीन के बीच सिक्किम सेक्टर में एक महीने से ज्यादा समय से फैले गतिरोध से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थीं।
 
नौअर्ट ने कहा कि हमारा मानना है कि दोनों ही पक्षों को साथ काम करके शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कुछ बेहतर रास्ते निकालने की कोशिश करनी चाहिए।” चीन और भारत के बीच सिक्किम सेक्टर के दोका ला में गतिरोध चल रहा है। यहां भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण को 16 जून को रोक दिया था।
 
दोका ला इस क्षेत्र का भारतीय नाम है। भूटान इस क्षेत्र को दोकलाम के रूप में पहचान देता है। वहीं, चीन दोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा बताता है।
 
भारत-चीन की 3,488 किमी लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक है। इसका 220 किमी का क्षेत्र सिक्किम में पड़ता है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
खुलासा! ट्रंप और पुतिन में हुई थी गुप्त बैठक...