1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. taiwan blocks china flights after route row

रूट पर बवाल, ताइवान ने रोकीं चीन की उड़ानें

taiwan
ताइपे। चीन द्वारा नए विवादास्पद मार्ग का इस्तेमाल करने से नाराज ताइवान ने चीन की एयरलाइंस की करीब 200 उड़ानों को रोक दिया है। 
 
ताइवान ने इसी माह शुरू किए गए चार नए उड़ान रास्तों को लगातार रद्द करने की मांग की थी, लेकिन उसकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।
 
द्वीप के अधिकारियों ने कहा कि उनसे नए मार्गों के बारे में विचार विमर्श नहीं किया गया है। इन मार्गों को मनमाने तरीके से लागू किया गया है जिससे उड़ान सुरक्षा को जोखिम है। (भाषा)
अगला लेख
बड़ी साजिश नाकाम, बोधगया में महाबोधि मंदिर से दो बम बरामद