dharma sangrah
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Shi Jinping, Chinese army chief

चीन ने नियुक्त किया नया सेना प्रमुख

Shi Jinping
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 63 वर्षीय जनरल ली जुओचेंग को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ज्वाइंट स्टाफ डिपार्टमेंट का नया प्रमुख नियुक्त किया। ली जुओचेंग चीन-वियतनाम युद्ध में भी शामिल थे।
 
चीन के रक्षा मंत्रालय ने प्रत्यक्ष रूप से ली की नियुक्ति की घोषणा नहीं की, लेकिन पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ बैठक के दौरान उन्हें उनके नए पद से संबोधित किया।
 
यह बैठक ताजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शनिवार को हुई थी। उन्होंने जनरल फांग फैंगहुई की जगह ली है। मंत्रालय ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि फांग को किस पद पर स्थानांतरित किया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
हार्वे तूफान से टेक्सास में 450000 लोग प्रभावित