Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia relations with trump administration

ट्रंप प्रशासन के रूस के साथ रिश्तों के केंद्र में किसल्याक

Russia
वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन के रूस के साथ रिश्तों को लेकर एक के बाद एक होने वाले विवादों में एक बात आम है और वह है अमेरिका में रूस के राजदूत सरगेई किसल्याक। मॉस्को के ये शीर्ष राजनयिक रूस के साथ ट्रंप के सलाहकारों के रिश्तों की जांच के केंद्र में हैं।

कुछ ही सप्ताह में सरगेई के साथ संबंध के चलते राष्ट्रपति के शीर्ष सलाहकार को बर्खास्त कर दिया गया और गुरुवार को अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस के भी इस्तीफे की मांग उठने लगी।
 
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी कि ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुशनेर और पद से हटाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन ने दिसंबर में ट्रंप टॉवर में सरगेई से मुलाकात की थी। अधिकारी ने इसे एक संक्षिप्त शिष्टाचार भेंट बताया।
 
गुरुवार के मुद्दे में सेशंस और सरजेई के बीच जुलाई और सितंबर में हुई 2 बैठकें थीं। यह मुद्दा ऐसे समय पर उठा है, जब डेमोक्रेटिक पार्टी के आधिकारिक ई-मेल खातों की हैकिंग में रूस की संलिप्तता की चर्चा चरम पर है। खुफिया अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की थी कि मॉस्को ने चुनाव को ट्रंप के पक्ष में ले जाने के लिए हैकिंग का आदेश दिया था। रूसी दूतावास से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत विरोधियों पर क्या बोले राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी...