• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Northern Nigeria, 55 death
Written By
Last Updated : रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (17:01 IST)

उत्तरी नाइजीरिया में हिंसक झड़पें, 55 की मौत

Northern Nigeria
अबूजा। उत्तरी नाइजीरिया में कदुना के एक बाजार में हिंसक झड़पों में 55 लोगों की मौत हो गई है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने यह जानकारी दी है।
 
 
बुहारी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि विभिन्न संप्रदायों के बीच सौहार्द के बिना दैनिक कार्यों का हो पाना असंभव है।
 
पुलिस आयुक्त ने कहा कि 2 संप्रदायों के बीच हुई झड़पों में अभी तक लगभग 22 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। 
ये भी पढ़ें
रूसी सेना ने सीरिया में 88 हजार विद्रोहियों का किया सफाया