1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Massive explosion in Afghanistan mosque, many killed

उत्तरी अफगानिस्तान की मस्जिद में भीषण धमाका, करीब 100 लोगों की मौत

Afghanistan
काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को एक शक्तिशाली धमाके में करीब 100 लोगों की मौत हो गई और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गौरतलब है कि इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद देश में आईएसआईएस-खुरासान सक्रिय हो गया है। उसने तालिबान को निशाना बनाकर हमले बढ़ा दिए हैं।

खबरों के अनुसार, शुक्रवार की साप्ताहिक नमाज के दौरान कुंदुज प्रांत की एक शिया मस्जिद में यह विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वे जब नमाज अदा कर रहे थे, तो उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी।

अफगानिस्तान में एक बार फिर मस्जिद को निशाना बनाते हुए उस पर हमला किया गया है, जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई है और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि मस्जिद में हर जगह लाशें बिछी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी धमाके की पुष्टि की है, लेकिन हताहतों की जानकारी नहीं दी गई है।

करीब पांच दिन पहले भी काबुल में एक मस्जिद के गेट पर घातक बम धमाका हुआ था। इसमें कई नागरिकों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस-के यानी इस्लामिक स्टेट-खुरासान ने ली थी। 
अगला लेख
लखीमपुर कांड के बाद किसानों के समर्थन में आए हरीश रावत, कांग्रेसियों के साथ दिया धरना