ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे त्योहार मना रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 12 लोगों की मौत, कई घायल
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रसिद्ध बॉन्डी बीच पर रविवार को 2 बंदूकधारियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इससे हड़कंप फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हिस्टीरिकल चीखें सुनीं और लोग इधर-उधर भागते दिखे। कई पीड़ितों के घायल होने या प्रभावित होने की रिपोर्ट्स हैं। वीडियो में कुछ लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें अन्य व्यक्तियों द्वारा सीपीआर देते देखा जा सकता है। यहूदियों के हनुक्का त्योहार के दौरान यह फायरिंग हुई। मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों शूटरों को हिरासत में लिया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक कार्यक्रम में लगभग 2 हजार लोग मौजूद थे।
मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मची है। मीडिया खबरों के मुताबिक 12 लोगों की मौत की खबर है और कई घायल हुए हैं। पुलिस ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की और मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को पनाह लेने की सलाह दी। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कन्फर्म किया कि स्थिति अभी भी बनी हुई है, क्योंकि उन्होंने इसे एक बढ़ती हुई घटना बताया।Over 2,000 members of the Jewish community held a Hanukkah celebration at Bondi Beach, Australia.
— Collector (@AppsCollector) December 14, 2025
Two men armed with guns opened fire on the crowd in a mass shooting. pic.twitter.com/c8qKnUU0cD
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि पुलिस बॉन्डी बीच पर एक बढ़ती हुई घटना पर कार्रवाई कर रही है और लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील कर रही है। मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को पनाह लेनी चाहिए।
Edited by : Sudhir Sharma
Edited by : Sudhir Sharma

