Sat, 4 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Landslide in Indonesia

इंडोनेशिया में भूस्खलन से 12 मरे

Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में 3 जगहों पर भूस्खलन की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
एजेंसी के मुताबिक बाली में किंटेमनी जिले के 3 गांवों में माउंट बाटुर ज्वालामुखी के ढलानों के पास भूस्खलन की चपेट में घरों के आने से 1 वर्षीय बालक समेत 12 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के अधिकारी इन्द्र कालक ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और सभी को अस्पताल ले जाया गया है।
 
मौसम विभाग ने बाली में शनिवार और रविवार को तेज बारिश होने की आशंका जताई है और इसी के मद्देनजर भूस्खलन को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अवसरवादी है सपा-कांग्रेस गठबंधन, हारी हुई लड़ाई लड़ रही है बसपा : राजनाथ