Sun, 26 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. lady gives birth to a child while sleeping

आश्चर्य! नींद में ही मां बन गई महिला...

sleeping
लंदन। आम तौर पर ऐसा होता तो नहीं है, लेकिन हो गया। मां बनने के दौरान होने वाली प्रसव पीड़ा हर महिला के लिए चुनौती की तरह होती है,  लेकिन ब्रिटेन के डर्बीशायर में रहने वाली 23 साल की एलिस पायने इस दर्द को महसूस ही नहीं कर पाईं। वह नींद में ही मां बन गई, जब उसकी आंख  खुली तब तक बच्चे का जन्म हो चुका था। 
 
'द सन' की खबर के मुताबिक, पेशे से ट्यूटर एलिस को बीते साल 18 दिसंबर को रॉयल डर्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसकी  जांच की, लेकिन इसी दौरान एक गलती हो गई जिसके परिणामस्वरूप डॉक्टरों की मशीन (कॉन्ट्रेक्शन मॉनिटर) गर्भ में संकुचन का सही अंदाजा नहीं लगा  पाई, जिससे यह मालूम नहीं हुआ कि शिशु के जन्म में अभी कितना समय बाकी है।
 
इसके बाद डॉक्टरों ने उसे कुछ दवाएं दी ताकि एलिस कुछ घंटों की झपकी ले सके। यहीं पर गड़बड़ हो गई। दवा लेने के 30 मिनट बाद ही उसका शरीर  प्रसव के लिए तैयार हो गया। कुछ देर के लिए तो डॉक्टर भी डर गए थे। उन्हें चिंता थी कि यदि एलिस की नींद गहरी हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं।  जब तक एलिस को डॉक्टर जगाने में सफल हुए तब तक उनका बेटा फिलिप दुनिया में आ चुका था।
ये भी पढ़ें
सफल जनतंत्र के लिए सुयोग्य प्रत्याशियों का चयन आवश्यक