1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indian convicts in Singapore
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (00:46 IST)

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को 10 महीने की सजा

Singapore
सिंगापुर। भारतीय मूल के एक व्यक्ति को सिंगापुर में शुक्रवार को 10 महीने की जेल, 10 बेंत मारे जाने और 3 हजार डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।
 
रिपोर्ट के अनुसार दोषी करार दिए गए व्यक्ति मुरुगन, जोसफ ने पिछले साल खाना ऑर्डर किया लेकिन वह भुगतान करने से इंकार कर रहा था। उसने फुड स्टॉल के रसोइये पर हमला कर दिया।
 
अदालत में 45 वर्षीय मुरुगन जोसफ ने 5 आरोपों को स्वीकार कर लिया। मुरुगन पर 3,000 सिंगापुरी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। 
ये भी पढ़ें
पैकेट का दूध पीते हैं? तो पहले जान लीजिए गाय के दूध से मिलने वाले बेहतरीन फायदे