1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Heavy snowfall in japan

टोक्यो में भारी बर्फबारी, 180 लोग घायल

japan
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सार्वजनिक यातायात भी इस स्थिति की वजह से चरमरा गया। हजारों यात्री रास्ते में फंसे रहे और कम से कम 180 लोग घायल हो गए। 
 
जापान मौसम एजेंसी ने टोक्यो के कुछ हिस्सों में 23 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की है जो कि फरवरी, 2014 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी बर्फबारी है।
 
सोमवार शाम मौसम से यातायात काफी प्रभावित रहा। दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में से एक टोक्यो में लाखों लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में खासी मश्क्कत करनी पड़ी।
 
सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि कम से कम 180 लोगों को इस बर्फी जमी हुई सड़क पर चोटे आई हैं और करीब 700 यातायात दुर्घटनाएं हुई हैं। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : सौशल मीडिया
अगला लेख
निफ्टी 11 हजार पार, सेंसेक्स ने भी बनाया नया रिकॉर्ड