सम्बंधित जानकारी
- बलूचिस्तान में भारी बर्फबारी, 10 की मौत, घर बह जाने से सैकड़ों लोग हुए बेघर
- अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 की मौत
- ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़, सड़कों पर आया नदियों का पानी, हजारों लोग घर छोड़ भागे
- हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हाल बेहाल, 19 लोगों को वायुसेना ने बचाया
- सावधान, अरुणाचल प्रदेश पर संकट के बादल, चीन ने भारत को चेताया
Flood in indonesia। इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 लोगों की मौत, 21 लोग गंभीर रूप से घायल, कई लापता
जकार्ता। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में शनिवार रात आई भीषण बाढ़ के कारण 42 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए।
स्थानीय आपदा एजेंसी की आपात इकाई के प्रमुख कोरी सिमबोलोन ने बताया कि मूसलधार बारिश के कारण आई बाढ़ से जयापुरा जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं तथा बाढ़ से 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और 18 अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
सिमबोलोन ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे आई इस बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। 3 हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। बाढ़ की वजह से दर्जनों मकान, इमारतें, पुल और अन्य आधारभूत ढांचा क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ के कारण हुई क्षति का आकलन भी किया जा रहा है। (वार्ता)
