1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Dr. Arshad Mohammed

Dr. Arshad Mohammed। अमेरिका में सड़क दुर्घटना में भारतीय दंत चिकित्सक की मौत

Dr. Arshad Mohammed
वॉशिंगटन। अमेरिका के शिकागो में हुई एक सड़क दुर्घटना में मारे गए 2 लोगों में एक भारतीय दंत चिकित्सक भी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने एक बयान में बताया कि वेटरंस मेमोरियल टोल वे पर गलत दिशा से आ रही ब्लू वॉक्सवैगन कार की डॉ. अरशद मोहम्मद (32) की होंडा कार से गुरुवार की रात टक्कर हो गई जिससे उनकी मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले डॉ. मोहम्मद अमेरिका में एडवांस मेडिकल कोर्स कर रहे थे। इस हादसे में दूसरी कार के चालक रॉबर्ट वेलाजको (36) की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। (भाषा)
अगला लेख
श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान करुणारत्ने गिरफ्तार, नशे में चला रहे थे कार