बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump
Written By
Last Modified: रविवार, 8 सितम्बर 2019 (12:28 IST)

काबुल में हुई बमबारी से खफा होकर डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान से रद्द की वार्ता

काबुल में हुई बमबारी से खफा होकर डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान से रद्द की वार्ता - Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तालिबान के नेताओं और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रविवार को ‘कैम्प डेविड’ में होने वाली गोपनीय बैठक पिछले सप्ताह काबुल में हुई बमबारी के मद्देनजर रद्द कर दी गई है।
 
ट्रंप ने ट्वीट किया कि वे आज रात अमेरिका आने वाले थे। दुर्भाग्य से उन्होंने काबुल में किए हमले की जिम्मेदारी ली है जिसमें हमारे महान सैनिकों में से एक की जान चली गई थी और अन्य 11 लोग घायल हो गए थे।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने तत्काल इस बैठक को रद्द कर दिया और शांति वार्ता रोक दी। अमेरिकी वार्ताकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच कतर में जारी शांति वार्ता के बावजूद काबुल में घातक हिंसक वारदातें जारी हैं।
ये भी पढ़ें
अटलजी की सरकार में कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी राम जेठमलानी ने