1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump

ट्रंप प्रशासन देगा 45,000 शरणार्थियों को शरण

Donald Trump Administration
वॉशिंगटन। अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आने वाले वर्ष में 45 हजार शरणार्थियों को शरण देने की योजना है, जो अब तक के इतिहास की सबसे कम संख्या होगी। इस निर्णय को वैश्विक मानवतावादी संकट के बढ़ते दौर को भी नजरअंदाज करना माना जा रहा है। निर्णय के दो प्रमुख जानकार लोगों ने यहां यह जानकारी दी। 
 
दरअसल, 1980 में जब से अमेरिकी शरणार्थी कानून बना है, तब से अब तक की यह सबसे कम संख्या होगी। इससे पहले किसी भी वर्ष यह संख्या 67,000 से नीचे नहीं रही है और हाल के वर्षों में तो यह संख्या 70 से 80 हजार के बीच रही है। 
 
दोनों अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन जल्द ही अपने निर्णय का ऐलान करेगा। गौरतलब है कि 'वॉल स्ट्रीट जनरल' ने सबसे पहले 45,000 की संख्या को लेकर रिपार्ट प्रकाशित की थी। (वार्ता) 
अगला लेख
अमेरिका ने 8 उत्तर कोरियाई बैंकों, 26 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया