1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Bulletproof mobile saved life

बुलेटप्रूफ मोबाइल से बची जान, सोशल मीडिया पर छाया मामला

bulletproof mobile
अमिताभ बच्चन की 'दीवार' फिल्म का वो सीन याद है, जब गुंडों की गोली से 'विजय' को उसकी जेब में रखा 'बिल्ला नंबर 786' बचा लेता है। किस्मत का.. एक ऐसा ही मामला ब्राजील से सामने आया है, जहां लुटेरों ने एक बंदे पर गोली चला दी। लेकिन उसका लक अच्छा था कि गोली उसकी जेब में रखे मोबाइल के बीच अटक गई और शख्स की जान बच गई। जब स्थानीय डॉक्टर ने उसके मोबाइल की तस्वीरें और घटना की जानकारी ट्विटर पर शेयर की, तो मामला सोशल मीडिया पर छा गया।
 
मामला ब्राजील के डॉक्टर का है। उन्होंने ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा कि जिस शख्स को लूट के दौरान गोली लगने के बाद इमरजेंसी रूम में भर्ती कराया गया था। किस्मत से गोली उसके फोन में ही अटक गई। इस ट्वीट को न्यूज लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक लाइक्स और 60 से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। डॉक्टर के पास बुलेटप्रूफ मोबाइल था जिससे उनकी जान बच गई।
अगला लेख
MP कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनेगा दशहरा, बोले गृहमंत्री, त्योहारों को लेकर नहीं होगी कोई कार्रवाई