Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Baluchistan

बलूचिस्तान में 6 सैनिकों व 1 अधिकारी की हत्या

Baluchistan
क्वेटा (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को बंदूकधारियों ने एक काफिले पर घात लगाकर हमला करके 6 सैनिकों तथा 1 प्रांतीय अधिकारी की हत्या कर दी। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

 
यह हमला ग्वादर बंदरगाह से 80 किलोमीटर दूर किया गया। यहां चीन की सहायता से 46 अरब डॉलर का आर्थिक गलियारा बनाया जा रहा है। यह गलियारा पाकिस्तान के ग्वादर तथा चीन के शिंजियान प्रांत के बीच होगा।
 
प्रांतीय अधिकारी तथा सैनिकों का काफिला गुरुवार को एक जमीन के विवाद के मामले की सुनवाई कर लौट रहा था। बंदूकधारियों के गुट ने रॉकेट तथा हथगोले से काफिले पर हमला किया।
 
यह हमला अचानक किया गया और बंदूकधारियों ने एके-47 राइफलों से गोलियां भी चलाईं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मोगादिशु में रेस्तरां पर हमला, 7 की मौत