1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Attack of rebels in Congo

कांगो में विद्रोहियों का हमला, 14 नागरिकों की मौत

Attack of rebels in Congo
गोमा। मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी शहर बेनी में विद्रोहियों के छह घंटे के हमले के दौरान 14 नागरिक मारे गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों ने शनिवार को हमला किया।


अधिकारियों ने इस प्रकार की हिंसा और अशांति को इलाके में फैले इबोला महामारी से निपटने के प्रयासों में बाधा पहुंचने की भी चेतावनी दी। स्थानीय नागरिक समाज के नेता किज़िटो बिन हैंगी ने बताया कि हमलावर आतंकवादियों का संबंध पूर्वी कांगो में सक्रिय युगांडा के इस्लामी समूह से जुड़े एलायड डेमोक्रेटिक फोर्स से था।

हमलावरों ने छह घंटे तक बेनी शहर में कांगोली सैनिकों के साथ संघर्ष किया। गौरतलब है कि गत जुलाई से इबोला के प्रकोप, जो रक्तस्राव बुखार, उल्टी और दस्त का कारण बनता है, से 99 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 48 अन्य संक्रमित हैं। (वार्ता) 
अगला लेख
गणेश मूर्ति विसर्जन के जुलूस में फंसे व्यक्ति ने 5 को घोंपे चाकू, एक की मौत