1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. American fighter aircraft, Russian fighter aircraft

अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने रूसी बमवर्षक विमानों का किया पीछा

American fighter aircraft
मास्को। अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों एफ-22 ने आकर्टिक महासागर के ऊपर उड़ान भरने वाले रूस के बमवर्षक विमान टीयू-95 एमसी का पीछा किया।


रूस की समाचार एजेंसी इंटरफैक्स ने शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस का लड़ाकू बमवर्षक विमान आकर्टिक महासागर, बेरिंग और ओख़ोत्स्क सागर के ऊपर गश्त कर रहा था। रूस के बमवर्षक विमान की उड़ान के दौरान अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उसका पीछा किया। (वार्ता) 
अगला लेख
कमजोर ग्राहकी से सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी