• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (15:39 IST)

कमजोर ग्राहकी से सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी

कमजोर ग्राहकी से सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी - Gold, Silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु के भाव में रही बढ़त के बीच अधिक कीमत को देखते हुए घरेलू स्तर पर खुदरा ग्राहकी कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 120 रुपए फिसलकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 300 रुपए की गिरावट के साथ 37500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


विश्लेषकों ने बताया कि अधिक कीमत को देखते हुए खुदरा ग्राहकों ने बाजार से दूरी बना ली है, जिससे स्थानीय स्तर पर सोने की कीमत पर दबाव बढ़ गया है। हालांकि वैश्विक बाजारों में दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु में तेजी रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 1.00 डॉलर चमककर 1,200.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.9 डॉलर की तेजी में 1,205.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी में 0.01 डॉलर की गिरावट रही और यह 14.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने रूसी बमवर्षक विमानों का किया पीछा