गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi on Kailas Mansarovar Yatra
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (15:32 IST)

कैलास मानसरोवर पर राहुल बोले, शिव ही ब्रह्मांड, साझा की तस्वीरें...

कैलास मानसरोवर पर राहुल बोले, शिव ही ब्रह्मांड, साझा की तस्वीरें... - Rahul Gandhi on Kailas Mansarovar Yatra
नई दिल्ली। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वहां के प्राकृतिक नजारों के वीडियो और फोटो साझा किए।
 
गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कैलास मानसरोवर का एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा शिव ही ब्रह्मांड  है।
 
उन्होंने पिछले दो दिन से कैलास और मानसरोवर की तस्वीरें साझा की है और यहां के माहौल को निर्मल, निर्द्वंद, सुखद और सकूनभरा बताया है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष 31 अगस्त से कैलास मानसरोवर यात्रा पर है और उन्होंने पहली बार बुधवार को वहां की कुछ तस्वीरें साझा की थी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कमजोर ग्राहकी से सोने में गिरावट, चांदी भी टूटी