बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Manjeet Chahal, Jakarta Asiad, India, 800 meter race
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 सितम्बर 2018 (21:03 IST)

मंजीत ने ओलंपिक में भी देश के लिए सोना जीतने का वादा किया

Manjeet Chahal
जींद। एशियाई खेलों में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतने वाले मंजीत चहल ने गुरुवार को कहा कि वह ओलंपिक में भी देश के लिए सोना हासिल करेंगे। चहल का यहां भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
 
 
चहल शहर के हरियल रैस्ट हाउस में पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला समेत ढेर सारे प्रशंसक सुबह 11 बजे से उनका इंतजार कर रहे थे। चहल के पिता रणधीर सिह भी खुद को रोक नहीं पाए और अपने गोल्ड मैडलिस्ट बेटे को गले लगाने के लिए हरियल रेस्ट हाऊस पर पहुंचे।
 
चहल ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने खेल को अपनी जिंदगी मानकर यह मेडल देश के लिए जीता है लेकिन आज जो आदर सत्कार यहां उन्हें प्राप्त हुआ वो मेडल से भी बढ़कर है। उन्होंने कहा कि वह अब ओलपिंक खेलों की तैयारी में जुट जाएंगे और कठिन अभ्यास के दम पर ओलंपिक में भी देश के लिए सोना हासिल करेंगे।
 
ये भी पढ़ें
रवि शास्त्री के बयान से सहमत नहीं हैं गावस्कर, किया यह बड़ा खुलासा...