1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Afghanistan

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 11 आतंकवादी मारे गए

Afghanistan
काबुल। अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में सेना के हवाई हमले में तालिबान के 11 आतंकवादी मारे गए हैं। अफगानिस्तान सेना के उत्तरी क्षेत्र के प्रवक्ता हनिफ रेजई ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
 
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि रविवार को फरयाब प्रांत के खावजा सब्जपोश जिला स्थित बड़घिसी गांव में किए गए हवाई हमलों में 11 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
 
खावजा सब्जपोश जिले में शनिवार को किए गए हवाई हमलों में तालिबान के प्रमुख कमांडर कारी ताजुद्दीन समेत 20 आतंकवादी मारे गए थे। तालिबान ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। (वार्ता)
अगला लेख
विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को नक्सलियों की धमकी, पत्र वायरल