• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 5 judges selected for ICJ
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (14:38 IST)

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के लिए 5 न्यायाधीशों का चयन

ICJ
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के लिए 5 न्यायाधीशों का चुनाव कर इनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है।
 
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने गुरुवार को न्यायाधीशों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह जानकारी दी। इन न्यायाधीशों का कार्यकाल 9 वर्षों का होगा और यह 6 फरवरी 2021 से शुरू होगा।
 
आईसीजे के लिए चुने गए न्यायाधीशों में यूजी इवासावा (जापान), जॉर्ज नोल्टे (जर्मनी), जूलिया सेबूटिंडे (युगांडा), पीटर टोमका (स्लोवाकिया) और शू हानकिन (चीन) शामिल हैं। इन सभी न्यायाधीशों ने महासभा और सुरक्षा परिषद दोनों में ही बहुमत प्राप्त किया। 
 
आईसीजे का काम संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के बीच कानूनी विवादों का निपटारा करना होता है। इसमें कुल 15 
न्यायाधीश होते हैं जिनका चुनाव नौ वर्षों के कार्यकाल के लिए महासभा और सुरक्षा परिषद की ओर से किया जाता है। (वार्ता)