सम्बंधित जानकारी
- बजट देख खुश हुए पीएम मोदी, बताया विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी
- अंतरिम बजट में दिखा मोदी सरकार का आत्मविश्वास
- बजट पेश करते समय बेहद खास होती हैं निर्मला सीतारमण की साड़ी, जानें हर रंग का महत्व
- Budget 2024: मोदी सरकार के अंतरिम बजट की 10 बड़ी बातें
- Interim Budget 2024-25 : राजकोषीय घाटा GDP का 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान
1 करोड़ महिलाओं को बनाया लखपति दीदी, बजट में महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान
Budget 2024: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने नई दिल्ली में गुरुवार को घोषणा की कि सरकार ने 'लखपति दीदी' (Lakhpati Didi) बनाने का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है। 'लखपति दीदी' योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) में महिलाओं को प्रशिक्षण देना है ताकि वे प्रतिवर्ष कम से कम 1 लाख रुपए की स्थायी आय अर्जित कर सकें।
संसद में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि 9 करोड़ महिलाओं वाले 83 लाख स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 9 करोड़ महिलाओं के साथ 83 लाख एसएचजी सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के साथ ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं। उनकी सफलता ने पहले ही लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनने में मदद की है। वे दूसरों के लिए प्रेरणा हैं।
सीतारमण ने कहा कि उन्हें सम्मानित करके उनकी उपलब्धियों को मान्यता दी जाएगी। सफलता से उत्साहित होकर लखपति दीदी के लक्ष्य को 2 से बढ़ाकर अब 3 करोड़ करने का निर्णय लिया गया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
