1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरिम बजट
  4. Fiscal deficit estimated to be 5.1 percent of GDP

Interim Budget 2024-25 : राजकोषीय घाटा GDP का 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान

budget 2024
Interim Budget 2024-25: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने नई दिल्ली में गुरुवार को संसद (Parliament) में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के 5.8 प्रतिशत के मुकाबले सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
 
वित्तमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर प्राप्तियां 26.02 लाख करोड़ रुपए का अनुमान है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पहले के अनुमान 5.9 प्रतिशत से कम है।

 
राजकोषीय घाटा  55 प्रतिशत पहुंचा : केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर 2023 के अंत में 9.82 लाख करोड़ रुपए या वार्षिक बजट लक्ष्य के 55 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में राजकोषीय घाटा बजट अनुमान का 59.8 प्रतिशत था। सीतारमण ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए राज्यों को 50 साल के लिए 75,000 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। 2014 से पहले की हर चुनौती को हमारे आर्थिक प्रबंधन के माध्यम से दूर किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Interim budget 2024 : जानिए क्या है आयकर स्लैब की दरें