• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरिम बजट
  4. LPG cylinder prices increased
Last Updated : गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (09:59 IST)

बजट वाले दिन महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14 रुपए बढ़े दाम

बजट वाले दिन महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 14 रुपए बढ़े दाम - LPG cylinder prices increased
LPG Cylinder Price hike: आज 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट 2024 (Budget 2024) पेश करेंगी। लेकिन फरवरी माह के पहले दिन ही ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि आज सुबह पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया है। शादियों के सीजन में बढ़ी डिमांड और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें प्रभावित होने की वजह से आज LPG सिलेंडर के दामों में 14 रुपए की वृद्धि की गई है।
 
आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी के दाम अपडेट करती हैं। 1 जनवरी को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की थी लेकिन आज दाम बढ़ा दिए गए हैं।

 
नई कीमतों के बाद चारों शहर में दिल्ली में 1769.50 रुपए, कोलकाता में 1887.00 रुपए, मुंबई में 1723.50 रुपए और चेन्नई में 1937 रुपए के भाव हो गए हैं। खास बात यह है कि आज के ही दिन 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश होने जा रहा है। इस बजट को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी।
 
मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में यह दूसरा अंतरिम बजट है। निर्मला सीतारमण 6ठी बार बजट पेश करेंगी। आय़ ये उनका अंतरिम बजट है। उम्मीद की जा रही है कि चुनावी साल होने के कारण आज का बजट लोकलुभावन होगा। देखते हैं आज वित्तमंत्री के पिटारे से क्या-क्या निकलता है?
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ED ने दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं के मामले में 2 लोगों को किया गिरफ्तार