• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरिम बजट
  4. Interim Budget 2024 Live updates
Last Updated : गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (12:12 IST)

Interim Budget 2024 Live: टैक्स पेयर्स को बजट में कोई राहत नहीं

nirmala sitharaman
Interim Budget 2024 Live Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में मोदी सरकार 2 का अंतिम बजट पेश किया। चुनाव से पहले यह अंतरिम बजट है। यह बजट से जुड़ी हर जानकारी...


12:12 PM, 1st Feb
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि पिछले 10 साल में पर्सनल इनकम टैक्स फाइल करने के वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्स चुकाने वाले लोगों का धन्यवाद करते हुए बोली कि सरकार ने टैक्स की दरों में कमी की है। नए टैक्स रेजीम में 7 लाख रुपए तक की आमदनी पर कोई भी टैक्स नहीं है।
-वित्त वर्ष 2013-14 में यह रकम 200000 रुपए थी। खुदरा कारोबार के लिए इनकम टैक्स राहत की लिमिट 2 करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ कर दी गई है।
-इसी तरह प्रोफेशनल के लिए 50 लाख रुपए की सीमा को बढ़ाकर 75 लाख रुपए कर दिया गया है। कॉरपोरेट टैक्स की दर 30 फीस दिन से घटकर 22 फीसदी कर दी गई है। नए मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के लिए यह दर 15 फीसदी कर दी गई है।
-पिछले 5 साल में मोदी सरकार का फोकस टैक्स चुकाने वाले लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देना है इसीलिए भारत सरकार ने फेसलेस टैक्स एसेसमेंट की शुरुआत की है।
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 93 दिन से टैक्स एसेसमेंट की समय सीमा घटकर अब 10 दिन कर दी गई है इससे लोगों को जल्दी रिफंड मिलने लगा है

11:57 AM, 1st Feb
-इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। 
-7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं।

11:52 AM, 1st Feb
-10 साल में डायरेक्ट टैक्स तीन गुना बढ़ा। 
-2024 में वित्तीय घाटे का लक्ष्य 5.8 प्रतिशत। 
-2025 के लिए वित्तीय घाटा 5.1 फीसदी। 
-राज्यों को 75 हजार करोड़ रुपए का कर्च। 
-जनसंख्या को लेकर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। विकसित भारत के हिसाब से कमेटी काम करेगी। जुलाई के बजट में विकसित भारत का रोडमेप। 
-चालीस हजार सामान्य बोगियों को वंदे भारत कोचों में बदला जाएगा। 
-अनुसंधान के लिए कम ब्याज पर एक लाख करोड़ रुपए का विशेष कोष बनेगा।
-50 वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण के लिए एक लाख करोड़ रुपए की निधि। 
-लक्षद्वीप के विकास को बढ़ावा देंगे। पर्यटन केन्द्रों का व्यापक विकास होगा। लक्षद्वीप में बुनियादी ढांचे को बढ़ाएंगे। 
-पर्यटन सुविधाओं के निर्माण के लिए राज्यों को विशेष सहायता दी जाएगी। 


11:43 AM, 1st Feb
 
-1 करोड़ घरों में सौर ऊर्जा से 300 यूनिट बिजली फ्री। 
-3 प्रमुख रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे। 
-10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हुई। 
-देश में 1000 से अधिक नए एयरक्रॉफ्ट का ऑर्डर दिया गया। 
-आज पूरे देश में 149 एयरपोर्ट काम कर रहे हैं। 
-इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 11 प्रतिशत ज्यादा खर्च होगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 11.11 लाख करोड़। 
-सीबीजी, सीएनजी और पीएनजी का मिश्रण अनिवार्य किया जाएगा। 
-इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दिया जाएगा। 
-आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आयुष्मान भारत योजना में शामिल होंगे। 
 
-9 करोड़ महिलाएं 83 लाख स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। 
-अब तीन करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएंगी। पहले यह लक्ष्य 2 करोड़ था। 
-1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। 
-देश के लोगों की औसत आय 50 प्रतिशत बढ़ी। 

11:35 AM, 1st Feb
-सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देंगे। 
-9 से 14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान। 
-नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। 
 
-किसानों की प्रोडक्टीविटी और 
-कृषि क्षेत्र में वेल्यू एडीशन और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए गए। प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के माध्यम से किसानों को फायदा पहुंचाया गया। 
-नैनो यूरिया को सफलता पूर्वक अपनाया गया।
-मछली पालन के लिए अलग विभाग बनाया गया। पीएम मत्स्य संपदा योजना को बढ़ावा दिया गया। 
-सीफूड का आयात दोगुना हुआ। 
-55 लाख रोजगार के अवसर पैदा किए गए। 
-तिलहन उत्पादन में आत्मनिभर्र बनने के लिए नीति।
-अधिक उपज देने वाली फसलों के लिए अनुसंधान। 

11:27 AM, 1st Feb
-अगले 5 साल में बनेंगे 2 करोड़ घर
-जीएसटी से वन नेशन, वन नेशन, वन टैक्स मुमकिन हुआ। 
-वित्तीय क्षेत्र को बहुत ज्यादा मजबूत कर रहे हैं। 
-रिकॉर्ड समय में इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा हो रहा है। 
-सरकारी कर्ज ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल रही है। 
-पीएम आवास योजना में महिलाओं को 70 फीसदी घर। 
-7 नए आईआईटी और 7 नए आईआईएम की शुरुआत। 
-देश में 3 हजार नए आईआईटी
-परफॉर्म, रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के आधार पर काम कर रहे हैं। 
-3 करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य हासिल किया। अगले 5 साल में 2 करोड़ घर और बनाए जाएंगे। 
-भारत विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। 

11:18 AM, 1st Feb
-4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना में मदद। 
-पीएम किसान योजना से अन्नदाताओं को हो रहा है लाभ। 
-व्यापक लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 
-390 यूनिवर्सिटी की हमने स्थापना की। 
-एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण उपलब्ध करवाया। 
-कोविड के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्यान्वयन जारी रहा। 
-विश्वास युक्त विकास और शासन लेकर आए हैं हम। 
-10 साल में देश में आए सकारात्मक बदलाव। 
-हमारी सरकार ने ट्रिपल तलाक को खत्म किया। 
-लोगों की आमदनी बढ़ी, महंगाई ज्यादा नहीं बढ़ रही। 

11:14 AM, 1st Feb
-युवाओं को सशक्त करना हमारी सरकार का मकसद। 
-गरीब कल्याण के लिए बचत का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
-स्किल इंडिया में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग।
-11.8 करोड़ किसानों को मदद। 
-कोरोना के बाद भी अर्थव्यवस्था में तेजी। 
-हम समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध। 
-25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। 
-भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म किया। 
-गरीब, महिला, युवा और किसानों पर ध्यान। 
-गरीब कल्याण देश का कल्याण।

11:05 AM, 1st Feb
-निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। 
-सभी लोगों के विकास की बात करेंगे।
-80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया। 
-देश को नई दिशा, नई उम्मीद। सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र
-ज्यादा से ज्यादा नौकरियों के अवसर मुहैया कराएंगे। 
-ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ाई। 
-देश को 2047 तक विकसित बनाएंग। 
-सामाजिक न्याय हमारी सरकार का मॉडल। 

10:38 AM, 1st Feb
कैबिनेट ने लगाई बजट पर मोहर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बजट को मंजूरी दी। 

10:22 AM, 1st Feb
nirmala sitharaman budget
कुछ ही देर में संसद में पेश होगा अंतरिम बजट
बजट से पहले बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 248.4 अंक चढ़कर 72,000.51 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 62.65 अंक बढ़कर 21,788.35 अंक पर रहा।
राष्‍ट्रपति ने दी बजट को मंजूरी।

09:56 AM, 1st Feb
बजट कॉपी के साथ संसद पहुंचीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण। कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने के बाद सुबह 11 बजे संसद में पेश करेंगीं बजट।

09:43 AM, 1st Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे।
राष्‍ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद बजट कॉपी लेकर संसद पहुंचेंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण।
कैबिनेट बैठक में अंतरिम बजट को मंजूरी मिलने के बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा।

09:13 AM, 1st Feb
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट कॉपी के साथ खिंचाई फोटो। वित्त मंत्रालय से राष्‍ट्रपति भवन के लिए निकलीं।
 

08:43 AM, 1st Feb
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत कराड भी वित्त मंत्रालय पहुंचे।

08:10 AM, 1st Feb
सुबह 8:15 बजे बजट तैयार करने वाली टीम के साथ वित्तमंत्री फोटो सेशन
8:45 पर राष्‍ट्रपति द्रौपति मुर्मू से मिलकर बजट की मंजूरी लेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
9:15 मिनट पर संसद पहुंचेगी वित्तमंत्री।
सुबह 10:15 बजे कैबिनेट की बैठक में बजट को मिलेगी मंजूरी।
सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी वित्तमंत्री सीतारमण। 

07:31 AM, 1st Feb
किसान सम्मान निधि को जहां 9,000 रुपए किया जा सकता है, वहीं महिला किसानों को 12,000 रुपए प्रति वर्ष की सम्मान निधि दी जा सकती है।

07:30 AM, 1st Feb
वित्तमंत्री इस बार छठा बजट सदन में पेश करेंगी। मोरारजी देसाई के बाद वे दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें 6 बार बजट पेश करने का मौका मिला। 
लोकसभा चुनाव से पहले यह अंतरिम बजट होगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह अंतिम बजट है। इसके बाद नई सरकार आने पर जुलाई में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।